bhaskar Web English
HomeNewsNational National

बिग-बी का बिग यू-टर्न, 'दान नहीं देना जमीन'

नई दिल्ली. बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने बड़ा यू-टर्न लेते हुए सोमवार को पूना के माल्वल के किसानों को पहले दान में दी अपनी जमीन के बारे में एक पत्र लिखकर कहा है कि वे यह जमीन दान नहीं देना चाहते हैं।

विभिन्न स्रोतों से मिली खबरों के मुताबिक पुणे के संभागीय आयुक्त को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा है कि वे अपनी जमीन दान देने के लिए इच्छुक नहीं हैं और पहले जो कुछ भी हुआ वह एक गलतफहमी के कारण हुआ।

दरअसल, बच्चन ने यह पत्र माल्वल तालुका के सब डिविजनल अफसर के एक पत्र के जवाब में लिखा है, इस पत्र में अधिकारी ने बच्चन की बाराबांकी की जमीन पर इलाहाबाद कोर्ट के आदेशों की ताजा और पूरी जानकारी चाही थी।

मामले के अनुसार बच्चन ने खुद को किसान बताते हुए और दौलतपुर के बाराबांकी में एक कृषि भूमि पर मालिकाना हक का हवाला देते हुए यह कृषि भूमि मुंबई से करीब 70 किमी दूर पावना बांध के निकट खरीदी थी। उत्तर प्रदेश की बाराबांकी जमीन का मामला इलाहाबाद कोर्ट द्वारा निपटा दिया गया है।

पहले बाराबांकी जमीन कानूनी दांव-पेंचों में फंसी हुई थी, सितंबर में बच्चन ने लूनावला के पास की यह जमीन बांध प्रभावित किसानों को दान में देने की इच्छा जताई थी। अब बच्चन ने पत्र लिखकर कहा है कि वे यह कृषि भूमि दान नहीं देना चाहते। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के कानून के मुताबिक पहले से देश में किसी कृषि भूमि का मालिक ही कृषि भूमि खरीद सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: