bhaskar Web English
HomeHealth Health

लैपटॉप जो रखे सेहत का ख्याल

नई दिल्ली. चिकित्सा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम करने वाली भारतीय कंपनी ने एक खास किस्म का लैपटॉप बनाया है जो हृदय और पेट की जांच के अलावा गर्भधारण संबंधी परीक्षण भी करेगा।

‘ट्रिव्रिटॉन मेडिकल सिस्टम्स’ के निदेशक ए. बी. शिवशंकर ने कहा, ‘‘चिकित्सा परीक्षण करने वाली चलती-फिरती मशीनें अभी भारत में उपलब्ध नहीं हैं। यह मशीन लैपटॉप और अल्ट्रासाउंड मशीन दोनों तरह काम कर सकती है। इसके जरिए ई-मेल द्वारा शरीर की जांच रिपोर्ट भी भेजी जा सकती हैं।’’

शिवशंकर के अनुसार परीक्षण करने वाला तंत्र साधारण से ‘एप्पल मैकिनटोश लैपटॉप कंप्यूटर’ पर काम करता है। इस सिस्टम में एक अल्ट्रासाउंड चिप मौजूद है जिसे ग्राहक की जरूरत के हिसाब से ढाला जा सकता है।

चिकित्सा परीक्षणों में भी माहिर यह लैपटॉप हृदय संबंधी जांच, एक्स रे और अल्ट्ररसाउंड द्वारा स्तनों व पेट की जांच के अलावा लैप्रोस्कोपी और सोनोग्राफी जैसे काम भी कर सकता है। लैपटॉप की कीमत 12 से 30 लाख के बीच है और इसका वजन तीन किलोग्राम से ज्यादा नहीं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: