नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात में 2002 में हुई हिंसा के 10 बड़े मामलों में दोबारा जांच के आदेश मंगलवार को दे दिए हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने इस जांच के लिए पांच सदस्यों की विशेष टीम का गठन किए जाने की बात कही है। इस टीम में दो सदस्य आईजीपी के स्तर के अधिकारी होंगे और वे गुजरात के नहीं होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने आज ही इस हिंसा की जांच के संकेत दे दिए थे।
बताया गया है कि गुजरात सरकार ने इस जांच के लिए सहमति व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार इस जांच में सहयोग के लिए तैयार है।
संबंधित खबरें
* हो सकती है गुजरात हिंसा की दोबारा जांच