bhaskar Web English
HomeNewsNational National

लंदन के गुमनाम लड़के पर बिहारी परिवार का दावा

पटना. बिहार के एक परिवार ने दावा किया है कि लंदन पुलिस को मिला भारतीय मूल का 9 वर्षीय लड़का उनका बेटा सिंटू है। परिवार के सदस्य गंगा प्रसार ने एक टेलीविजन चैनल ने कहा कि टीवी पर जिस लड़के तस्वीर दिखाई जा रही है वे उनका बेटा सिन्टू है।

गंगा प्रसाद ने कहा कि 3 साल पहले उनके बेटे सिन्टू को औरंगाबाद से किसी ने अगवा कर लिया था । परिवार के एक सदस्य ने कहा कि हमने तो सिन्टू के मिलने की उम्मीद बिल्कुल छोड़ दी थी लेकिन टीवी पर उसका फोटो देखने के बाद हमें थोड़ी आशा बंधी है।

परिवार के सदस्य ने बताया कि हमने सिन्टू के गुमशुदा होने की रिपोर्ट मार्च 2006 में दर्ज भी कराई थी। गंगा प्रसाद ने कहा कि जब सिन्टू को अगवा किया गया था तो वह 6 साल का था।

सिन्टू की मां बिंदीया देवी बहुत खुश हैं क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि उनका लड़का वापस आ जाएगा। सिंह ने कहा कि हमने बिहार के मुख्य मंत्री नीतिश कुमार से अपील की है कि वे सिन्टू को वापस लाने में मेरी मदद करें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: