नई दिल्ली.
भारत के महान पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर को आईसीसी द्वारा क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के विवाद में भारत के एक और महान खिलाड़ी कपिल देव ने गावस्कर का पक्ष लिया है जबकि बीसीसीआई ने पल्ला झाड़ लिया है।
कपिल देव ने एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए कहा है कि आईसीसी का यह फैसला बेहद पक्षपातपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी को भी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से महरूम नहीं किया जा सकता। गावस्कर को आईसीसी ने जो भूमिका दी है, वे उसके खिलाफ नहीं बल्कि उससे अलग कुछ अन्य भूमिकाओं में अपने विचार व्यक्त करते हैं जो गलत नहीं कहा जा सकता।
कपिल देव ने साफ तौर पर आईसीसी की आलोचना करते हुए कहा कि आईसीसी जी-हुजूरी करने वाले किसी व्यक्ति को उनके स्थान पर लाना चाहती है और वह गावस्कर जैसे व्यक्तित्व की साफगोई और निष्पक्ष बातें बर्दाश्त नहीं कर पा रही है।
दूसरी ओर, इस मामले में पहले बीसीसीआई के निरंजन शाह ने कहा था कि बोर्ड को इस निर्णय की जानकारी नहीं है लेकिन ऐसा निर्णय लिए जाने की सूरत में बोर्ड दखलंदाजी करेगा लेकिन ताजा समाचारों के मुताबिक बोर्ड ने इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि यह आईसीसी और गावस्कर के बीच का मामला है। इसमें बीसीसीआई कोई बीच-बचाव करने के मूड में नहीं है।
संबंधित खबरें
* गावस्कर पर गाज : दखल देगी बीसीसीआई
* गावस्कर को आईसीसी क्रिकेट कमेटी से हटाने का फैसला
* गावस्कर फंसे, आईसीसी कार्रवाई करेगी
* आईसीसी ने सुनील गावास्कर को लताड़ा