bhaskar Web English
HomeHealth Health

आर्थराइटिस में राहत दिलाता है कॉडलिवर ऑयल

लंदन. आर्थराइटिस में राहत दिलाता है कॉडलिवर ऑयल अगर आप जोड़ों के दर्द की बीमारी, यानी आर्थराइटिस से परेशान हैं तो रोजाना 10 ग्राम कॉडलिवर ऑयल का सेवन आपको काफी हद तक राहत दिला सकता है।

ब्रिटेन में एडिनबर्ग और ड्यूंडी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की टीम ने ताजा अध्ययन में पाया है कि ऐसा करने से पेनकिलर की जरूरत एक तिहाई तक कम हो जाती है। टीम ने आर्थराइटिस से पीड़ित 97 वयस्कों को कॉडलिवर ऑयल का सेवन कराने पर पाया कि कुछ समय बाद उनमें से 40 फीसदी में पेनकिलर का उपयोग 30 फीसदी तक कम हो गया था।

दूसरी तरफ प्लेसेबो जैसी दर्दनिवारक दवा लेने वाले 16 फीसदी लोगों में ही शोध के दौरान जोड़ों के दर्द में कमी देखी गई। शोध से यह भी पता चला है कि कॉडलिवर ऑयल लेने से आर्थराइटिस के मरीजों में जोड़ों का दर्द बढ़ नहीं पाता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: