bhaskar Web English
HomeHealth Health

दांतों की सफाई का ख्याल रखें दिल के मरीज

मुंबई. दांतों की सफाई का ख्याल रखें दिल के मरीज दिल के मरीजों को अपने दांतों की साफ-सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए। हाल में किए गए एक शोध से पता चला है कि दांतों की साफ-सफाई और दिल की बीमारियों के बीच सीधा संबंध है।

मुंबई के प्रमुख आर्थोडेंटिस्ट डॉ. सागर राव के अनुसार, दांतों की सही तहीके से सफाई न होने पर पैदा होने वाले बैक्टीरिया रक्त वाहिकाओं से होकर दिल की धमनियों तक पहुंच जाते हैं, जिससे व्यक्ति के समूचे हृदयवाहिनी तंत्र (कॉर्डियोवैस्क्यूलर सिस्टम) पर बुरा असर पड़ सकता है।

डॉ. राव ने कहा कि हरेक को और खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को दांतों-मसूढ़ों के साथ-साथ जीभ की साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: