Sports
Other Sports Other Sports सिडनी.
आस्ट्रेलिया की स्टीफनी राइस ने तैराकी स्पर्धा में मंगलवार को एक नया विश्व कीर्तीमान स्थापित किया। राइस ने राष्ट्रीय ओलंपिक ट्रायल की तैराकी स्पर्धा में दो मिनट 8.92 सेकेंड के समय के साथ 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में यह अनोखा विश्व रिकार्ड स्थापित किया। स्टीफनी राइस ने सन् 1997 में शंघाई में बनाए चीन की यान यान वू के विश्व रिकार्ड को 0.80 सेकेंड से पीछे छोड़ा।
राष्ट्रीय ट्रायल की तैराकी स्पर्धा में स्टीफन राइस का यह दूसरा विश्व रिकार्ड है। इससे पहले उन्होंने 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले में भी विश्व कीर्तिमान बनाया था। रिकार्ड बनाने के बाद स्टीफनी राइस ने कहा, 'मैंने बहुत ही अच्छी तैराकी की और इस तैराकी के लिए मेरी तैयारी बहुत अच्छी थी।' राइस ने कहा, 'मेरे दिमाग में विश्व रिकार्ड की बात जरा भी नहीं थी। यह मेरे कैरियर की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।'
स्टीफनी राइस ने शनिवार को 400 मेडले में भी विश्व रिकार्ड बनाया था। इस कीर्तिमान में राइस ने अमेरिका की कैटी हाफ के रिकार्ड को पीछे छोड़ा। बीजिंग ओलंपिक के लिए आस्ट्रेलियन ट्रायल में यह चौथा विश्व रिकार्ड बना है।