HomeNewsMetrosIndore Indore

मंत्री की जवाब दे गई ‘हिम्मत’

इंदौर.kothriप्रदेश के गृहमंत्री व जिले के प्रभारी हिम्मत कोठारी को कानून-व्यवस्था की स्थिति व रालामंडल अभयारण्य के डी-नोटिफिकेशन को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ही नहीं भाजपाइयों की भी नाराजगी झेलना पड़ी। सवालों का घेरा और कसा तथा जिला योजना समिति की बैठक में भू माफियाओं से मिलीभगत के आरोप भी लगे तो उनकी ‘हिम्मत’ जवाब दे गई और इस्तीफे की पेशकश तक कर दी।

..और उठकर चले गए

>> स्थान- रेसीडेंसी, समय- सुबह 9 बजे

कांग्रेस पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रभारी मंत्री से मिलने पहुंचा। सवालों का घेरा तंग हुआ तो प्रभारी मंत्री बिफर पड़े और उठकर चल दिए।

>> भोपाल में इंदौर के थाने बिकते हैं। अफसरों को गली-मोहल्लों का पता नहीं, बदमाशों से रुपए खाते हैं।
>> शहर में गुंडों को प्रश्रय देने वाले दो-चार नेता भाजपा के और इतने ही कांग्रेस के हैं। इन्हें बेनकाब कर शहर को निजात दिलाओ।
>> आपके दो परिजन के साथ भी घटनाएं हुई हैं। अब यह मुद्दा पार्टियों का नहीं जनता का बन चुका है।

क्या हमें ही आंदोलन करना होगा

>> स्थान- भाजपा कार्यालय, समय सुबह 9.45 बजे
चाखच भरे सभागृह में कार्यकर्ताओं ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति और बढ़ते अपराधों को लेकर जमकर सवाल दागे।

>> रोज घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस तब आती है जब लोग खुद अपराधी को पकड़ लेते हैं।
>> पुलिस अफसर लोगों से ठीक से बात तक नहीं करते। चोरियां बढ़ रही हैं और पुलिसकर्मी चौराहे पर वसूली करते हैं।
>> जितनी बिजली उतना बिल का वादा था लेकिन हकीकत में मनमाने बिलों ने घरों का बजट बिगाड़ दिया है।
>> मंडी टैक्स 1 प्रतिशत करने के चुनावी वादे का क्या हुआ।

अभयारण्य पर आमने-सामने

>> स्थान- कलेक्टोरेट, जिला योजना समिति बैठक, समय- 11 बजे

रालामंडल अभयारण्य को डी-नोटिफाई करने के प्रस्ताव को लेकर सदस्यों ने प्रभारी मंत्री से जमकर सवाल किए। इस पर श्री कोठारी ने सीबीआई जांच की पेशकश कर दी।

>> भू- माफिया की मिलीभगत के चलते ही रालामंडल को डी-नोटिफाई किया जा रहा है।
>> इस वजह से आसपास भी धड़ल्ले से निर्माण होने दिए जा रहे हैं।
>> मुद्दे पर सांसद भी खामोश हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: