विदिशा. जिले के 14 हायर सेकंडरी और हाईस्कूलों को साल के अंत तक खुद का भवन मिल जाएगा। जिला शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने इन स्कूलों के भवन निर्माण के लिए वित्तीय मंजूरी प्रदान कर दी है। इन भवनों के निर्माण का जिम्मा भोपाल विकास प्राधिकरण को सौंपा गया है।
जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अनेक हायर सेकंडरी और हाईस्कूल के पास खुद के भवन नहीं हैं, वे दूसरे स्कूलों में संचालित हो रहे हैं। इसमें आने वाली परेशानी को देखते हुए सालभर पहले शासन को इन स्कूलों के लिए भवन निर्माण की स्वीकृति देने का प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर शासन ने जिले के 14 स्कूलों के लिए भवन निर्माण को मंजूरी दे दी है।
शासन के इस आदेश को लेकर 20 मार्च को भोपाल विकास प्राधिकरण के इंजीनियरों का एक दल विदिशा आया था। जहां दल ने सरकारी आदेश का हवाला देते हुए डीईओ से स्कूलों तक पहुंचने का रास्ता और साधन की जानकारी ली। यह दल अपने साथ संबंधित स्कूलों का रूट चार्ट बनाकर ले गया है। हालांकि जिला शिक्षा कार्यालय को अब तक आदेश की प्रति प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन दल द्वारा दिखाए गए आदेश के बाद जिला शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों का भवन बनाने के लिए संबंधित स्थानों पर सरकारी जमीन की तलाश शुरू कर दी है।
किन स्कूलों को मिलेंगे भवन
बीडीए के दल द्वारा दिखाए गए आदेश के मुताबिक जिन स्कूलों के लिए भवन निर्माण की मंजूरी मिली है, उनमें 10 हायर सेकंडरी और चार हाई स्कूल शामिल हैं। हायर सेकंडरी स्कूलों में अहमदपुर, हैदरगढ़, पठारी, कन्या स्कूल कुरवाई, नटेरन, पिपलधार, बरखेड़ा जागीर, वर्धा एवं विदिशा का माधवगंज क्र.2 शामिल हैं। इनमें से कन्या कुरवाई हाल ही में अपग्रेड हुआ है। हाई स्कूलों में कन्या स्कूल गुलाबगंज, मेहलुआ चौराहा, बरबाई एवं दीपनाखेड़ा शामिल हैं।
पहली किस्त हुई मंजूर
भवन निर्माण के लिए प्रत्येक स्कूल को पहली किस्त के रूप में 17 लाख और उससे अधिक राशि मंजूर हुई है। इनमें से विदिशा के माधवगंज क्रमांक-2 के लिए 20 लाख रुपए की किस्त मिली है। यह स्कूल टैगोर शाला के मिडिल स्कूल के भवन में संचालित हो रहा है। लशेष पृष्ठ सात पर