भोपाल. भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज यहां महिला मोर्चा के बीच रंग पंचमी मनाएंगी। वे बुधवार की सुबह 11 बजे विमानतल मार्ग स्थित डागा हाउस में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसमें महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सीमा सिंह, भारती अग्रवाल, रीता मिश्रा, ऊषा चतुर्वेदी, कृष्णा गौर व सरिता देश पांडे भी उपस्थित रहेंगी।
मुख्यमंत्री निवास - शाम सात बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर होली मिलन में श्रीमती स्वराज व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
जूलूस में उमा भारती :
रंग पंचमी महोत्सव समिति के तत्वावधान में बुधवार को लक्ष्मण नगर से निकलने वाले जुलूस का शुभारंभ भाजश की राष्ट्रीय अध्यक्ष उमा भारती कराएंगी। यह जानकारी प्रवक्ता गीत दीक्षित ने दी। जुलूस में हुपरियारें धमाल मचाएंगे।