जयपुर. राज्य सरकार ने जोधा-अकबर सहित किसी भी फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। विधानसभा में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने विधायक चंद्रशेखर बैद के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म पर रोक लगाने के लिए करणी सेना ने ज्ञापन दिया था। ज्ञापन की प्रति भी सदन के पटल पर रखी गई।
दूल्हे को घोड़ी से उतारने के तीन मामले : राज्य में गत वर्ष दलित दूल्हों को घोड़ी से उतारने के तीन मामले सामने आए। ये घटनाएं भीलवाड़ा, दौसा और चूरू में हुईं। भीलवाड़ा और दौसा में अभियुक्तों के खिलाफ चालान पेश कर दिया गया। चूरू में एफआर लगा दी गई। यह जानकारी विधानसभा में गृहमंत्री ने राव राजेन्द्रसिंह के प्रश्न के जवाब में दी।