जयपुर. राजस्थान कैडर के 11 आईएएस अफसरों को प्रमुख सचिव बनाने की तैयारियां चल रही हैं। इनकी पदोन्नति की कवायद कार्मिक विभाग ने शुरू कर दी है। ये सभी अफसर 1983 बैच के हैं। इन सबकी पदोन्नति और पदस्थापन के आदेश आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची के साथ ही जारी होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार 1983 बैच के आईएएस से पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में सुभाष गर्ग, अशोक सिंघवी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, डीबी गुप्ता, उमेश कुमार, ओपी सैनी, एके सिंह, तपेश पंवार, मनोहर कांत, पीके आनंद व सीमा बहुगुणा हैं। ये सभी काफी समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा में हैं। सरकार ने 1982 बैच के अधिकारियों को करीब सालभर पहले प्रमुख सचिव के रूप में पदोन्नत किया था।