HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

29 हजार पदों पर नई भर्तियां मई से

जयपुर. सरकार विभिन्न विभागों में होने वाली लगभग 29 हजार नई भर्तियों की प्रक्रिया मई में ही शुरू कर देगी। मंगलवार को विधानसभा परिसर में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में तय किया गया कि बजट में 1550 करोड़ रुपए की 242 घोषणाओं को शीघ्र लागू किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंत्रियों से कहा है कि वे जयपुर में ही नहीं बैठे रहें बल्कि फील्ड में जाकर बजट में की गई घोषणाओं को निर्धारित अवधि में पूरा कराएं, ताकि इनका चुनाव में फायदा लिया जा सके।

बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 201 घोषणाएं बजट में, 18 घोषणाएं बजट पर वाद-विवाद के दौरान और 23 घोषणाएं विनियोग विधेयक के समय की हैं। इन सभी घोषणाओं को पूरा करने में 1850 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इनमें 70 घोषणाएं ऐसी हैं जिन पर अगले माह से ही अमल शुरू हो जाएगा।इनके अलावा 19 मामलों में वित्त विभाग की स्वीकृति की जरूरत पड़ेगी जो अप्रेल के दूसरे पखवाड़े तक ले ली जाएगी। इनके लिए बजट का प्रावधान कर दिया गया है। 36 केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं में राज्य सरकार को केवल अंशदान देना है, इसकी औपचारिकताएं 20 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएंगी।

बजट में की गई 98 घोषणाओं को लागू करने के लिए वित्तीय प्रावधान पहले ही कर दिए गए हैं। इनके लिए संबंधित प्रशासनिक विभागों से 25 अप्रैल तक योजना बनाकर क्रियान्विति शुरू करने के लिए कहा गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: