अजमेर. केन्द्र व राज्य सरकार के विभागों में भ्रष्टाचार से आप पीड़ित हैं, तो अपनी शिकायत सीबीआइ में दर्ज करा सकेंगे। सीबीआइ का दल अजमेर में 28 से 30 मार्च तक विशेष शिविर लगाने जा रहा है।
सीबीआइ की टीम इन तीन दिनों में बीएसएनएल के महाप्रबंधक दफ्तर स्थित इंस्पेक्शन क्वाटर्स के कमरा संख्या तीन में मौजूद रहेगी। कोई भी व्यक्ति सुबह 10 से शाम 5 बजे तक केंद्र सरकार के विभागों रेलवे, आयकर, बीएसएनएल, सीमा शुल्क, खान सुरक्षा, केन्द्रीय उत्पाद शुल्क, बीमा कंपनियों, एलआइसी, तेल कंपनियां, एचएमटी, राष्ट्रीयकृत बैंकों तथा केन्द्रीय श्रम विभाग में भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें खासतौर से शिविर में दर्ज करा सकेगा।
राज्य सरकार के विभागों की शिकायतें भी की जा सकेंगी, जिन पर कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा जाएगा।