HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

डिस्कॉम के जेइएन और स्टोर कीपर को जेल

अजमेर.jailनागौर बिजली थाना पुलिस ने अवैध ट्रांसफार्मर एवं बिजली कनेक्शन देने के आरोप में अजमेर डिस्कॉम के नागौर सर्किल के एक जेइएन समेत एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। अदालत के आदेश से दोनों को जेल भेज दिया गया।

पुलिस उप अधीक्षक बीएल सिसोदिया के मुताबिक मेड़ता सब डिवीजन के लांबा जादान के जेइएन तरूण खत्री एवं स्टोर कीपर संतोष कुमार ने जालाराम बावरी से 80 हजार रुपए लेकर ट्रांसफार्मर एवं कनेक्शन जारी कर दिया। प्रारंभिक जांच में मामले का खुलासा होने के बाद दोनों को नागौर बिजली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जेइएन तरूण कुमार पर छापरी गांव में एक और अवैध ट्रांसफार्मर जारी करने के आरोप में भी मामला दर्ज किया गया।

नागौर के बिजली थाना प्रभारी मांगीलाल ने दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए।

कर्मचारियों में हड़कंप

नागौर बिजली थाना पुलिस द्वारा डिस्कॉम के ही जेइएन एवं कर्मचारी को गिरफ्तार किए जाने के बाद से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बिजली थाना पुलिस मामला उजगार करने के बाद अब ऐसे कर्मचारियों एवं इंजीनियर की तलाश कर रही है जो ऐसे मामलों में लिप्त रहे हैं। इसके लिए विभिन्न जिलों में टीमें बनाकर भेजी गई हैं।

नागौर में एक जेइएन समेत एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। ऐसे मामले और सामने आ सकते हैं, इसलिए विभिन्न जिलों में टीम बनाकर भेजी गई है। दोषी इंजीनियरों एवं कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
-भंवरसिंह नाथावत, एडिशनल एसपी विजिलेंस डिस्कॉम





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: