bhaskar Web English
HomeNewsNational National

सर्वसम्मति के बिना एनडील नहीं

वाशिंगटन. भारत ने अमेरिका को साफ शब्दों में कह दिया है कि वे उनके साथ नागरिक परमाणु समझौते को तब तक आगे नहीं बढ़ा सकती जब तक उनकी सरकार समझौते के लिए अपने सभी सहयोगी राजनीति पार्टीयों को राजी नहीं कर लेती।

इस बारे में बात करते हुए भारत के विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि हम परमाणु करार पर राजनीतिक सर्वसम्मति बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उसके बिना समझौता करना मुमकिन नहीं है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका ने भारत से इशारों में ही आईएईए करार को जल्द पूरा करने को कहा है। परमाणु करार पर जार्ज बुश और कोडलिंसा राइस से मुलाकात के दौरान प्रणब ने कहा कि हमें मालूम है कि अमेरिकी सरकार जल्द से जल्द समझौता चाहती है लेकिन हमारी भी कुछ राजनीतिक अड़चने हैं जिसे दूर किए बिना परमाणु समझौता मुमकिन नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: