HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

365 दिन जलेगी अमरज्योति

ग्वालियर.jyoti वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में तथा स्वतंत्रता संग्राम में भारत माता पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों की कुर्बानी से युवा वर्ग देश प्रेम की सीख ले सके। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए नगर निगम शीघ्र ही लगभग 3.25 लाख की लागत से रानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल पर 24 घंटे जलने वाली ‘अमर ज्योति’ की स्थापना करने जा रहा है।

इंडिया गेट और जलियांवाला बाग की तर्ज पर प्रदेश की पहली ‘अमर ज्योति’ के लिए नगर निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया जारी हो चुकी है। जल्द ही इसको स्थापित करने का कार्य शुरू हो जाएगा।

नगर निगम के कार्यपालन यंत्री (विद्युत) एचएस कोचर ने बताया कि ‘अमर ज्योति’ के लिए एक छह फुट का कोटा स्टोन का एक पिलर तैयार किया जाएगा, जिसके बीच में एक गैस पाइप की व्यवस्था रहेगी। इसके माध्यम से पिलर के ऊपरी हिस्से पर लगे 12-12 इंच के बर्नर को जलाया (24 घंटे) जाएगा।

पिलर के अंदर की यह पाइप लाइन कुछ दूरी पर बने एक कंट्रोल रूम से जमीन में यहां तक तीन फुट दबी होकर पहुंचेगी। 30 फुट की दूरी पर बने इस कंट्रोल रूम में आग से बचाने के लिए 10-10 किलोग्राम के दो फायर एसटच्यूजर (आग बुझाने वाला उपकरण) की व्यवस्था रहेगी।

श्री कोचर ने बताया कि इसके अलावा ‘अमर ज्योति’ के आसपास किसी प्रकार की कोई व्यक्ति छेड़छाड़ न कर सके इस बात को ध्यान में रखते हुए यहां पर तीन सिक्योरिटी गार्ड व एक रिलीवर को रखा जाएगा। इनका खर्चा नगर निगम ही उठायेगा।

दो में से जलेगा एक बर्नर
12-12 इंच के लगने वाले दो बर्नरों में से प्रतिदिन एक ही जलेगा। जब एक बर्नर किसी कारणवश जलने की अवस्था में नहीं होगा तब दूसरे बर्नर को उपयोग में लाया जाएगा। बर्नर ऊपर से एक छतरी आकार के स्टील के बर्तन से कवर्ड होगा। इससे हवा-पानी से इसकी ज्योति प्रभावित नहीं हो सकेगी।

एक माह में लगेंगे 10 सिलेंडर
‘अमर ज्योति’ को जलाने के लिए उपयोग में आने वाले एलपीजी गैस का एक सिलेंडर तीन दिन तक चलेगा। इस तरह अल्टरनेट व्यवस्था के अंतर्गत एक माह में 10 सिलेंडर की खपत होगी। यह सभी सिलेंडर कुछ दूरी पर बने कंट्रोल रूम में रखे रहेंगे।

कैसे होगा सिलेंडर का उपयोग
‘अमर ज्योति’ को जलाने के लिए उपयोग में आने वाले एक सिलेंडर के खत्म होने के बाद दूसरे को, फिर तीसरे को, इसी तरह चौथा और फिर पांचवें को उपयोग में लाया जाएगा। जब ये पांच सिलेंडर खत्म हो जाएंगे तब छठवें सिलेंडर के यूज में आते ही खाली पांच सिलेंडर को रिफलिंग के लिए भेज दिया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: