HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

बीकाम के पर्चे में गड़बड़ी पर हंगामा

रायपुर. बीकाम फाइनेंसियल एकाउंटिंग के पहले पर्चे में गड़बड़ी को लेकर आज परीक्षा केंद्रों में हंगामा खड़ा हो गया। दुर्गा और छत्तीसगढ़ कालेज के परीक्षाथियों ने काफी देर शोर-शराबा किया। शिकायत और आश्वासन के बाद उन्होंने पर्चा दिया। दुर्गा कालेज में सबसे पहले हंगामा हुआ। पर्चे में दो जगह हिंदी-अंग्रेजी के रूपांतरण में अलग-अलग शब्द लिख हुए थे, जिन्हें समझने में छात्रों को खासी तकलीफ हो रही थी।

एक सवाल को छात्रों ने पूरी तरह से गलत भी बताया। सवालों को लेकर छात्र परीक्षा उलझे रहे। उन्हें समझ ही नहीं आया कि दिए गए प्रश्नों को किस तरह से हल किया जाए। प्रश्न क्रमांक 2 के दूसरे प्रश्न में टेबल चार्ट दिया गया था। इसमें वर्षो के आधार पर अंकों के रिकार्ड दिए हुए थे, जिन्हें हल करने के लिए अलग खंड दिया गया था। दोनों में अंतर था, इसलिए छात्र समझ नहीं पाए।

दुर्गा कालेज प्रबंधन ने छात्रों के हंगामे के बाद पर्चे में गड़बड़ी की शिकायत विश्वविद्यालय प्रबंधन से की। विवि के अधिकारियों ने प्रश्न पत्र में इस तरह की गड़बड़ियों के बाद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाए हैं। फिलहाल मामले को टाल कर इसकी शिकायत कालेज के प्राचार्यो के माध्यम से भेजने को कहा गया है।

उलझनें क्यों दूर नहीं की गई
रविवि की रजिस्ट्रार इंदु आनंत ने बताया कि प्रश्नपत्रों में कई बार ऋटियां हो जाती हैं, लेकिन इसकी उलझनें परीक्षा के समय ही दूर करने के लिए कालेजों को निर्देश भी हैं। कालेज प्रबंधन को विवि का फोन नंबर भी दिया गया है और किसी तरह की गड़बड़ी पर तत्काल बातचीत कर इसके हल के निर्देश हैं, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। सिर्फ दुर्गा कालेज ने इसकी शिकायत की है, जिसे प्राचार्य के माध्यम से स्वीकृत कर परीक्षा समिति की बैठक में शामिल किया

कहां-कहां गलती
प्रश्न क्रमांक 2 (ए) में ‘अंधत्व मजदूरी’ शब्द का अंग्रेजी रूपांतरण ‘आउट स्टैंडिंग सैलरी’ लिखा है।
प्रश्न क्रमांक 3 (ब) में दिए गए टेबल में वर्ष 2003, 2004, 2005 से संबंधित रिकार्ड हैं, जबकि प्रश्न वर्ष 2006 और 2007 के हिसाब से हल करना है।
प्रश्न क्रमांक 4 (ब) के अंग्रेजी प्रश्न में ‘हायर पर्चेज’ शब्द का हिंदी में रूपांतरण ही गायब है।

>> मुझे अभी इसकी शिकायत नहीं मिली है। प्रश्नपत्र में अगर गड़बड़ी है तो यह गंभीर बात है। बैठक में इस पर विचार किया जाएगा।
डा. लक्ष्मण चतुर्वेदी, कुलपति, रविवि





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: