HomeSportsCricket Cricket

चेन्नई टेस्ट: साउथ अफ्रीका की ठोस शुरुआत

चेन्नई.ओपनिंग करने उतरे अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ और मेकेंजी ने संभलकर खेलते हुए टीम को ठोस शुरुआत दी। साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 82 रन बना लिए थे। स्मिथ 39 और मेकेंजी 41 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में फ्यूचर कप टेस्ट सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के कैप्टन ग्रीम स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। भारत चार बॉलर्स के साथ मैदान में उतरा है। इरफान पठान को टीम से बाहर रखा गया है।

ऑस्ट्रेलिया में ट्राएंगुलर सीरीज जीतने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज टीम पूरे जोश में है। साउथ अफ्रीका को हालांकि एक कड़ा प्रतिद्वंद्वी माना जाता है , लेकिन घरेलू मैदान पर भारतीय टीम का शानदार रेकॉर्ड रहा है। दोनों टीमें आखिरी बार भारत में 2004- 05 में खेली थीं और मेजबान टीम ने कानपुर टेस्ट ड्रॉ होने के बाद सीरीज को 1- 0 से जीता था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: