HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

जिले की पंचायतों के लिए मिले 10 करोड़

बिलासपुर. जिले की ग्राम पंचायतों के बैंक खातों में शीघ्र ही 10 करोड़ रुपए जमा हो जाएंगे। ग्राम पंचायतों को वितरित करने के लिए बारहवें वित्त आयोग तथा मूलभूत के मद से 5-5 करोड़ रुपए मंगलवार को जिला पंचायत के खाते में जमा हो गए। उक्त राशि का उपयोग ग्राम पंचायतें जरूरत के हिसाब से ग्राम पंचायत, सामुदायिक भवन, शौचालय, स्टेडियम निर्माण आदि के लिए कर सकेंगी।

गौरतलब है कि जिले में 864 ग्राम पंचायतें हैं। मूलभूत तथा बारहवें वित्त आयोग के अंतर्गत राशि का बंटवारा ग्राम पंचायतों की जनसंख्या के मुताबिक किया जाता है। जिला पंचायत के सीईओ सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने बताया कि बारहवें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त राशि से ग्राम पंचायत भवन का निर्माण करने के लिए 3 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

वहीं शौचालयों के निर्माण के लिए 1500 रुपए स्वीकृत हैं। मूलभूत की राशि ग्राम पंचायतों को बुनियादी सहूलियतों के कार्यो के लिए प्रदान की जाती है। यह राशि पंचायतों को शासन द्वारा उनसे वसूले गए राजस्व की एवज में प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों के खातों में उनके हिस्से की रकम शीघ्र ही जमा की जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: