bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

200 श्रद्धालु व्यास के लिए रवाना

बिलासपुर. रायपुर-व्यास स्पेशल ट्रेन में मंगलवार को शहर के 200 श्रद्धालु व्यास के लिए रवाना हुए। सिंधी समाज द्वारा स्टेशन में उन्हें शरबत पिलाया गया। पंजाब स्थित तीर्थस्थल व्यास में हर महीने प्रमुख तिथियों पर विशेष आयोजन होते हैं। इस अवसर पर पूरे देश के श्रद्धालु शामिल होने जाते हैं।

तीर्थयात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की जाती है। इस बार 30 मार्च को व्यास में विशेष प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए आज स्पेशल ट्रेन रायपुर से रवाना हुई।

शहर के 200 श्रद्धालु प्रवचन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। रायपुर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सिंधी समाज द्वारा शरबत, पानी की व्यवस्था की गई थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: