सिडनी.
> अध्ययन में पाया गया कि आस्ट्रेलिया में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में आत्महत्या की प्रवृत्ति अधिक होती है। आस्ट्रेलिया में लागू की गई नई ‘राष्ट्रीय आत्महत्या निरोधक नीतियों’ का फायदा महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों को अधिक मिला है।
यह जानकारी ‘हेल्थ-पॉलिसी’ नामक एक जर्नल में प्रकाशित की गई है।
सिडनी विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की अनुसंधानकर्ता डा. समारा मैकफेड्रान और उसकी सहयोगी डा. जिनाइन बेकर ने आस्ट्रेलिया में आत्महत्या की प्रवृत्तियों का लिंग के आधार पर अध्ययन किया।
उन्होंने पाया कि पिछले एक दशक से महिलाओ की अपेक्षा पुरुषों की आत्महत्या करने की दर में कमी पाई गई है।
मैकफेड्रान ने बताया, ‘‘आस्ट्रेलिया में आत्महत्या करने वालों में पुरुषों की संख्या 80 फीसदी है। पुरुषों की आत्महत्या की दर में कमी आना अच्छी शुरुआत है क्योंकि यह हमारा एक महत्वपूर्ण लक्ष्य था। ऐसे प्रयास किये गए है कि पुरुषों को अवसादों के दौरान उन्हें चिकित्सा सुविधा प्रदान किये जा सके।’’उन्होंने कहा कि वह महिलाओं में अधिक आत्महत्या करने के कारणों का भी अध्ययन कर रही हैं।
शोध में पाया गया है कि महिलाओं पर हिंसा, यौन-शोषण और पुरुषों पर अधिक निर्भरता भी उनकी आत्महत्या का एक कारण है। अध्ययन में पाया गया कि आर्थिक कारणों से महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में आत्महत्या की प्रवृत्ति अधिक होती है।