HomeNewsNational National

स्पीकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप

नई दिल्ली. उड़ीसा के स्पीकर माहेश्वर मोहंती पर विधान सभा की मार्शल गायत्री पांडा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 29 वर्षीय गायत्री पांडा ने आरोप लगाया है कि स्पीकर मोहंती मुझे अपने चैंबर में अकेले बुलाया करता था, यहां तक की उसने देर रात मेरे घर कार भेजकर मुझे बुलाया करता था।

गायत्री ने कहा है कि माहेश्वर मोहंती को पता है कि मैं अविवाहीत हूं फिर भी वे मुझे गंदे इशारे करता था। गायत्री ने कहा कि मेरी शादी नहीं हुई है और मैं अकेले रहती हू् इसलिए स्पीकर देर रात मेरे घर कार भेजकर मुझे अपने पास बुलाता था। उसने कहा है कि जब मेरी डयूटी स्पीकर डायस पर होती थी तो वो मुझे अपने चैंबर में बुलाता था और मैं बता नहीं सकती कि वों कैसी हरकते करता था।

गायत्री ने कहा कि यह बहुत शर्म की बात है कि जहां कानून बनता है वहीं औरते सुरक्षित नहीं हैं। गायत्री ने दावा किया है कि उसने 21 मार्च को सभा सचिव के यहां इस बात शिकायत दर्ज की थी।

स्पीकर माहेश्वर मोहंती मे आरोपो का खंडन करते हुए कहा है कि गायत्री झूठ बोल रही हैं। असल में उसे मैं संस्पेंड करने वाला था और इसलिए अपनी नौकरी बचाने के लिए मुझ पर आरोप लगा रही हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: