bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

मनजीत को 34 लाख की स्पॉन्सरशिप

चंडीगढ़. manpreet ओलंपियन एथलीट मनजीत कौर को बीजिंग ओलंपिक की तैयारी के लिए दिल्ली की रीयल एस्टेट कंपनी ‘ओमेक्स’ ने 34 लाख की स्पॉन्सरशिप दी है। पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर मनजीत को ओमेक्स ग्रुप के चेयरमैन रोहतास गोयल ने इस रकम का चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष व सांसद सुखबीर बादल, पंजाब पुलिस के निदेशक एनपीएस औलख भी मौजूद थे। मनजीत को यह रकम कैलिफोर्निया वीएस एथलेटिक्स ट्रैक क्लब में कोचिंग लेने के लिए दी गई है।

मनजीत वहां पर 75 दिन अभ्यास करेंगी। कौर 2006 की दोहा एशियाई खेलों में एक गोल्ड और दो रजत पदक जीतने में कामयाब हुई थी। उन्होंने मेलबोर्न कॉमनवैल्थ खेलों में भी रजत पदक जीता था। वह 2004 एथेंस ओलंपिक खेलों में रिले रेस के फाइनल में पहुंची थीं।

मनजीत को स्पॉन्सरशिप मिलने पर अंतरराष्ट्रीय एथलीट धर्म सिंह उप्पल ने कहा कि किसी कंपनी का एथलेटिक्स की ओर मुड़ना एथलेटिक्स के अच्छे दिनों की निशानी है। इससे अन्य खिलाड़ियों का भी उत्साह बढ़ेगा।

पहली बार है कि किसी भारतीय एथलीट को विदेश में ट्रेनिंग करने के लिए किसी कंपनी ने स्पांसर किया हो। इस तरह स्पॉन्सर मिलने से मेरा हौसला और बढ़ गया है। इस ट्रेनिंग के बाद मैं पदक के लिए भरपूर कोशिश करूंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: