नई दिल्ली. मंगलवार की शाम तेहरा गांव में 2 साल की वंदना गलती से 45 फीट गहरे गढ्ढे में गिर गई है। घटना के 18 घंटे बितने के बाद भी वंदना को गढ्ढे से नहीं लिकाला जा सका है।
सेना वंदना के बचाव कार्य में जुटी हुई है। बोरवेल के पास सुरंग खोदने का काम पूरा हो चुका है और अब बोरवेल को सुरंग से जोड़ने का काम जारी है।
वंदना के बारे में बताते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि वंदना सुरक्षित है। उसके रोने की आवाज आ रही है और हमने उसे खाना भी पहुंचाया है। सेना बचाव कार्य में जुटी है हमें उम्मीद है कि जल्द ही बच्ची को सुरझित निकाल लिया जाएगा। निकालने के बाद वंदना के इलाज के लिए 13 डाक्टरों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।