HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

दीपिका ऋषि कपूर के संग

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने पसंदीदा अभिनेता ऋषि कपूर से मुलाकात की थी लेकिन अब ये दोनों एक फिल्म में भी साथ-साथ नजर आएंगे।

इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म में दीपिका और ऋषि कपूर साथ-साथ नजर आएंगे। गौरतलब है कि इस फिल्म का निर्माण सैफ अली खान कर रहे हैं और वह खुद इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

ऋषि कपूर के साथ काम करने को लेकर दीपिका काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ऋषि अंकल के साथ काम करने से मैं काफी खुश हूं। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे ऋषि अंकल के साथ काम करने का मौका मिला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रनबीर के साथ मैं पहले ही काम कर चुकी हूं और अब ऋषि अंकल के साथ काम करने का मौका मिला है। अब मैं नीतू आंटी के साथ भी काम करना चाहती हूं।’’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: