HomeSportsCricket Cricket

गावस्कर विवाद पर रिपोर्ट गलत : आईसीसी

नई दिल्ली. भारत के महान पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर को आईसीसी की क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाए जाने की रिपोर्ट को गलत करार देते हुए आईसीसी ने बुधवार को कहा है कि वह गावस्कर पर ऐसी कोई कार्रवाई करने का अभियान नहीं चला रही है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर द्वारा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के क्रिकेट बोर्ड की आलोचना करने पर आईसीसी द्वारा उन्हें पद से हटाने संबंधी एक खबर मंगलवार को एक अखबार में छपने के बाद मीडिया की सुर्खी बन गई थी। इस मसले पर आज आईसीसी ने जुबान खोलते हुए इस खबर को गलत करार दिया है।

बीसीसीआई को जानकारी देते हुए आईसीसी ने कहा है कि गावस्कर के खिलाफ कदम नहीं उठा रही है। बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से टीवी चैनलों पर खबर है कि आईसीसी गावस्कर के लेखों पर जरूर खफा है और वह इस बारे में बातचीत कर सकती है।

संबंधित खबरें
* कपिल आए गावस्कर के पक्ष में, बोर्ड पीछे हटा
* गावस्कर पर गाज : दखल देगी बीसीसीआई
* गावस्कर को आईसीसी क्रिकेट कमेटी से हटाने का फैसला





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: