HomeNewsNational National

जगमोहन डालमिया गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

मुंबई. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के खिलाफ मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक डालमिया को गिरफ्तार किए जाने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है। इससे पहले डालमिया अपने वकील के साथ ईओडब्ल्यू दफ्तर पहुंचे थे। डालमिया को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया और उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

डालमिया पर 1996 में हुए वर्ल्ड कप के दौरान फंड में दो करोड़ 90 लाख रुपए की हेराफेरी का आरोप लगाया गया है। डालमिया के खिलाफ 2006 में बीसीसीआई ने केस दर्ज कराया था। आर्थिक अपराध शाखा ने उन पर आरोप तय किए थे।

ताजा खबर के मुताबिक डालमिया ईकोनॉमिक ऑफेंसेस विंग से निकल गए हैं और अब वे दोपहर एस्पेलेनेड अदालत में पेश होंगे जहां ईओडब्ल्यू उनके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करेगी।

संबंधित खबरें
* डालमिया के खिलाफ आरोपपत्र 26 को





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: