HomeSportsCricket Cricket

शतक से चूके मैकेंजी, फिर फिरकी का कमाल

चेन्नई. अनिल कुंबले द्वारा दक्षिण अफ्रीकी ओपनर और कप्तान ग्रीम स्मिथ का विकेट लेने के बाद स्पिनर हरभजन सिंह ने नील मैकेंजी को शतक से पहले ही राहुल द्रविड़ के हाथों कैच आउट करवाया।

तीन टेस्ट मैचों की श्रंखला के पहले टेस्ट के पहले दिन नील मैकेंजी ने स्मिथ का शानदार साथ देने के साथ ही 94 रनों की बेहतरीन पारी खेली। 94 के निजी स्कोर पर वे भज्जी की गेंद पर राहुल द्रविड़ को स्लिप पर कैच दे बैठे। दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट 196 रनों के स्कोर पर गिरा। फिलहाल क्रीज पर आमला के साथ जैक्स कालिस अफ्रीकी पारी को संभाल रहे हैं।

संबंधित खबरें
* भारत को पहली सफलता, कप्तान बनाम कप्तान
* चेन्नई टेस्ट: साउथ अफ्रीका की ठोस शुरुआत





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: