मुम्बई. सिम्पलेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर ने आज बताया कि उन्हें 623 करोड़ का ऑडर मिला है जिसमें बंगलूरु के रिटज कार्लटोन होटल कंपनी का ऑडर भी शामिल है। कंपनी के अधिकारी ने बताया कि कंपनी को अलग-अलग सेक्टर से 623 करोड़ का ऑडर मिला है। इन ऑडरो में से एक रिटज कार्लटोन होटल का एक ऑडर है। रिटज कार्लटोन ने हमें सीमेंट प्लांट, सिवरेज और थर्मल पॉवर बनाने का ऑडर दिया है।
उल्लेखनीय है कि इसके पहले 21 फरवरी को सिम्पलेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मसकट में 6 फ्लाई ओवर बनाने के लिए 302 करोड़ का ऑडर मिला था।