HomeHealth Health

समय से पहले जन्म से होती हैं बीमारियां

न्यूयार्क. समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चों में वयस्क होने पर बीमारियों का खतरा कहीं ज्यादा रहता है। दस लाख से भी ज्यादा पुरुषों और महिलाओं पर किए गए अध्ययन में यह तथ्य सामने आया है।

ड्यूक विश्वविद्यालय में लंबे समय तक किए गए इस अध्ययन से जुड़ी गीता स्वामी ने कहा, ‘‘समय से पहले जब किसी बच्चे का जन्म होता है तो हम जन्म के तुरंत बाद होने वाली समस्यों को ही महत्व देते हैं।’’

शोधकर्ताओं के अनुसार यह सही है कि जन्म के तुरंत बाद से लेकर एक साल तक स्वास्थ्य जनित परेशानियों का खतरा सबसे ज्यादा होता है। लेकिन यह खतरा किशोरावस्था और उसके बाद भी बना रहता है।

गौरतलब है कि प्रसव के नियत समय से 37 हफ्ते पहले तक होने वाला जन्म शिशुओं की मौत का एक बड़ा कारण है। इस अध्ययन के नतीजे ‘अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन’ की पत्रिका में प्रकाशित किए गए हैं।

अध्ययन में यह भी पाया गया कि समय से पहले जन्म लेने वाली महिलाओं में समय से पहले प्रसव का खतरा ज्यादा रहता है। इस तरह की महिलाओं में मृत शिशु को जन्म देने और नवजात शिशु की मृत्यु का खतरा भी ज्यादा रहता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: