HomeBusinessCorporate Corporate

बीपी ने रूस से 148 कर्मचारियों को वापस बुलाया

मास्को.बीपी ने रूस से 148 कर्मचारियों को वापस बुलाया ब्रिटिश पेट्रोलियम (बीपी) ने रूस में ‘टीएनके-बीपी’ के लिए काम कर रहे अपने 148 कर्मचारियों को पंजीयन संबंधी समस्याओं के कारण वापस बुला लिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए समाचार एजेंसी आरआईए नोवास्ती ने टीएनके-बीपी के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि बीपी ने 148 कर्मचारियों को वापस बुला लिया है। इसका कारण यह है कि रूस में उनके रुकने के दस्तावेज, रूसी आव्रजन संबंधी कानूनों के अनुकूल नहीं हैं।’’

यह वक्तव्य मंगलवार को रूसी और विदेशी मीडिया में आई उस रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि इन कर्मचारियों को अपने काम करने की अनुमति वाले वीजा को लेकर कुछ परेशानी है।

इससे पहले कुछ सूत्रों ने बताया था कि कंपनी के कुछ कर्मचारी व्यापार वीजा पर यहां आये थे जबकि उनके पास काम की अनुमति वाला वीजा होना चाहिए था।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह पुलिस ने टीएनके-बीपी के प्रमुख कार्यालय पर छापा मारकर कुछ दस्तावेजों को जब्त किया था। इसके अलावा बीपी के मास्को स्थित कार्यालय पर भी छापा मारा गया था।

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार इस जांच में खुफिया व्यापारिक सूचनाओं के अलावा विदेशी सैन्य संगठनों और अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के पहचान पत्र भी बरामद हुए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: