Sports
Other Sports Other Sports नैरोबी.
केन्या की नोबेल पुरस्कार विजेता वंगारी मथाई का चयन अगले महीने तंजानिया में होने वाली ओलंपिक मशाल रैली में भाग लेने के लिए किया गया है।
मथाई ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता किपचोगे केइनो और अन्य 80 लोगों के साथ तंजानिया की राजधानी दारएसलम में अगले महीने ओलंपिक मशाल को आगे बढ़ाने में भाग लेंगी। दारएसलम एकमात्र अफ्रीकी शहर है जिससे हाेकर ओलंपिक मशाल आगामी 13 अप्रैल को गुजरेगी।
वंगारी मथाई ने पिछले वर्ष इटली में हुए शीतकालीन ओलंपिक खेलों के लिए भी मशाल रैली में भाग लिया था। मथाई इस वर्ष होने वाले ओलंपिक की थीम ‘ग्रीन ओलंपिक’ से काफी खुश हैं।
गौरतलब है कि यह सातवां अवसर होगा जब केइनो ओलंपिक मशाल लेकर दौड़ेंगे। इसके पूर्व वह 1974,1976,1984,1996,2000,2004 में ओलंपिक मशाल के साथ दौड़े थे। केइनो 1968 में तब चर्चा में आए जब मैक्सिको ओलंपिक में डाक्टरों की चेतावनी को अनदेखा करके उन्होंने 1,500 मीटर दौड़ का खिताब जीत लिया।