bhaskar Web English
HomeHealth Health

कनाडा में आयुर्वेद से सावधान रहने की सलाह

टोरंटो. कनाडा में आयुर्वेद से सावधान रहने की सलाह कुछ आयुर्वेदिक दवाओं में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक धातुओं के मौजूद होने के कारण कनाडावासियों को एक बार फिर आयुर्वेदिक दवाओं से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

वैनकूवर के एक अस्पताल में भारतीय मूल के दो कनाडाई नागरिकों में इन धातुओं से जहर फैलने का मामला सामने आनो के बाद कनाडा में प्रशासन ने ये कदम उठाए हैं।

इस मामले के मद्देजनर ‘ब्रिटिश कोलंबिया सेंटर फार डिजीज कंट्रोल’ ने चेतावनी जारी करते हुए गैर-मान्याताप्राप्त दवाओं से दूर रहने की सलाह दी है।

अस्पताल में भर्ती दोनों मरीज भारत से खरीदी गई आयुर्वेदिक दवाओं का सेवन कर रहे थे। गौरतलब है कि कनाडा का स्वास्थ्य मंत्रालय गैर-मान्याता प्राप्त और आयुर्वेदिक दवाओं के संबंध में पहले भी इस तरह चेतावनी जारी कर चुका है।

‘ड्रग एंड प्वायजन कंट्रोल इंफोरमेशन सेंटर’ से जुड़े रॉब गायर ने बताया कि रक्त परीक्षणों में पाया गया है कि एक मरीज के शरीर में धातु की मात्रा जहरीले स्तर तक पंहुच गई। इस व्यक्ति ने स्वीकार किया है कि वह शक्तिवर्धक आयुर्वेदिक दवाओं का सेवन कर रहा था।’’

दूसरे मरीज को भी उल्टी और पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया। उसके शरीर में भी धातु की मात्रा घातक स्तर तक पहुंच चुकी है। यह व्याक्ति मधुमेह के इलाज के लिए आयुर्वेदिक दवाएं ले रहा था।

भारत में हजारों साल से इस्तेमाल हो रही आयुर्वेदिक दवाओं से होने वाली इन समस्याओं के बारे में गायर ने कहा कि समस्या है गुणवत्ता की पहचान की। पहले आयुर्वेदिक दवाओं के विशेषज्ञ ही इन्हें बेचते और बनाते थे। लेकिन अब इन्हें परंपरागत सुरक्षित तरीकों से नहीं बनाया जाता।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: