HomeNewsNational National

क्या वाजपेयी लड़ेंगे अगला चुनाव?

नई दिल्ली. अगर तबीयत ठीक रही तो पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी आगामी लोकसभा चुनाव के मैदान-ए-जंग में दिख सकते हैं। एसे संकेत राजनाथ ने दिए तो जरूर हैं लेकिन अगर आडवाणी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं तो वाजपेयी का चुनाव लड़ना क्या मायने रखेगा, यह स्पष्ट नहीं किया गया है।

उत्तरप्रदेश में सहारनपुर की रैली के बाद दिल्ली लौटते समय भाजपा के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बातचीत में यह संकेत दिया।

ज्ञातव्य है कि उत्तरप्रदेश में पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन ने होली के बाद कहा कि वाजपेयी लखनऊ से अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वाजपेयी से मिलने वाले अनेक नेता यह कहते हैं कि वाजपेयी के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा इन दिनों उल्लेखनीय सुधार हो रहा है।

भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी को अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: