चेन्नई. तीन टेस्ट मैचों की घरेलू श्रंखला के पहले टेस्ट के पहले दिन भारत के तेज गेंदबाज पूरी तरह नाकाम रहे और मेहमान दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन क्रिकेट का मुजाहिरा करते हुए 4 विकेट खोकर 304 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।
भारत को पहली सफलता कप्तान अनिल कुंबले ने दिलाई और इसके बाद फिरकी ही भारत के लिए आज खुशखबरी बनती रही। हरभजन सिंह ने मैकेंजी और कैलिस को आउट किया जो एश्ले प्रिंस का विकेट फिर कुंबले ने झटका।
एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज भारत का प्रदर्शन औसत ही रहा लेकिन अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के अपने फैसले को अच्छा क्रिकेट खेलकर सही साबित किया। आज तीन खिलाड़ियों ने अर्धशतक पूरा किया और हाशिम आमला शतक के करीब 85 रनों के निजी स्कोर पर क्रीज पर डटे हैं।
दूसरी तरफ, कुंबले और भज्जी के अलावा आरपी सिंह और श्रीसंथ को कोई सफलता नहीं मिली और दोनों ने करीब पांच व चार के औसत से रन दिए। सहवाग किफायती रहे लेकिन उन्हें भी कोई विकेट नहीं मिला।
संबंधित खबरें
* शतक से चूके मैकेंजी, फिर फिरकी का कमाल
* भारत को पहली सफलता, कप्तान बनाम कप्तान
* चेन्नई टेस्ट: साउथ अफ्रीका की ठोस शुरुआत