News
International International
लंदन. फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सार्कोजी इन दिनों अपनी नवविवाहिता पत्नी कार्ला ब्रूनी से अंग्रेजी सीखने में मसरूफ हैं। ऐसा नहीं है कि उन्हें अंग्रेजी नहीं आती लेकिन अगले सप्ताह वे ब्रिटेन जा रहे हैं और उनका मकसद है अच्छी अंग्रेजी से मेजबानों को प्रभावित करना।
बस, इसी मकसद में उनकी पत्नी ब्रूनी उनके साथ हैं और और वे अपने शौहर को अंग्रेजी की तहजीब, तौर-तरीके और बारीकियां सिखा रही हैं।
हालाँकि सार्कोजी ब्रिटिश संसद के संयुक्त अधिवेशन को फ्रेंच भाषा में ही संबोधित करेंगे, लेकिन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन से बातचीत में वे अंग्रेजी के चुनिंदा जुमलों का इस्तेमाल करने के लिए इस भाषा की बारीकियाँ समझ रहे हैं।
राष्ट्रपति कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक सार्कोजी ब्रिटेन के प्रति उनकी रुचि को प्रदर्शित करने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे और इसके लिए वे ब्रिटिश नेताओं से बातचीत में अंग्रेजी मुहावरों का जमकर इस्तेमाल करेंगे। हालाँकि इस मामले में उनकी मदद इटली मूल की उनकी पूर्व मॉडल पत्नी कार्ला ब्रूनी मदद कर रही है।
पहले हो चुकी है गलती :
अंग्रेजी में सार्कोजी का हाथ तंग होने की बात सही साबित करने के लिए वित्त मंत्री के रूप में विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए दिया उनका एक बयान इंटरनेट पर चस्पा किया गया है। इसमें टूटी-फूटी अंग्रेजी में उन्होंने कहा था 'वी विल बी एप्पी टू एल्प यू मेक मनी इन फ्रांस।'