HomeNewsInternational International

फ्रांस ने दी ओलंपिक के बहिष्कार की धमकी

लंदन. तिब्बत मसले पर दुनिया भर में चिंता है और फ्रांस ने धमकाने के अंदाज में कहा है कि अगर चीन गंभीरता से इस मसले का हल नहीं निकालता तो बीजिंग ओलंपिक के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार फ्रांस कर सकता है।

सार्कोजी ने ब्रिटेन की यात्रा के ठीक पहले यह धमकी देकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन की पेइचिंग ओलंपिक का बहिष्कार नहीं करने की बात को चुनौती दे दी है। सार्कोजी ने कहा कि अभी सभी विकल्प खुले हैं और पेइचिंग ओलंपिक समारोह में भाग लेने का निर्णय चीन के जवाब पर निर्भर करता है।

सार्कोजी ने संकेत दिया है कि अगर चीन तिब्बत के आंदोलनकारियों पर बल प्रदर्शन में संयम नहीं बरतता है तथा दलाईलामा के साथ वार्ता शुरू नहीं करता तो उनका देश पेइचिंग ओलंपिक के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार कर सकता है।

समाचार पत्र डेली मेल ने सार्कोजी के हवाले से बताया है कि हमारे चीनी मित्र तिब्बत के प्रति वैश्विक चिंता को समझते होंगे। हालांकि मैंने अभी सभी रास्ते बंद नहीं किए हैं, लेकिन मुझे लगता है कि चीन को तिब्बत समस्या का पुख्ता समाधान निकालना चाहिए। मैं चाहता हूं कि बातचीत शुरू हो और चीन के जवाब के बाद ही हम आगे बढ़ेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: