नई दिल्ली. बिहार से राज्यसभा के लिए सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया में फैसला आया है कि सीपी ठाकुर और शिवानंद तिवारी चुन लिए गए हैं।
राज्यसभा के लिए आज तक बिहार से चार सदस्यों का निर्वाचन किया गया। ठाकुर और तिवारी के अलावा एनके सिंह को भी चुन लिया गया है। एक समाचार चैनल की ताजा खबर के मुताबिक लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार साबिर अली भी रास के लिए चुन लिए गए हैं।