HomeNewsNational National

महाराष्ट्र व गुजरात के समुद्र तटों की सुरक्षा बढ़ाई

नई दिल्ली. महाराष्ट्र और गुजरात के समुद्र तटों को अभेद्य बनाने के लिए उनकी सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। इसके लिए नौसेना, राज्य पुलिस और कस्टम्स संयुक्त रूप से गश्त करेंगे। इससे अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सकेगी।

गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि गश्त को प्रभावी बनाने के लिए ‘आपरेशन स्वान’ योजना बनाई गई है जिसका संचालन गृह और रक्षा मंत्रालय संयुक्त रूप से करेंगे।

देर हो गई : योजना की स्वीकृति 2005-06 में ही दे दी गई थी, लेकिन इसे शुरू करने में काफी देरी हो गई। यह छह वर्र्षो के लिए होगी। समुद्र तट सुरक्षा योजना समुद्र तट वाले सभी नौ राज्यों और चार केंद्रशासित प्रदेशों के लिए स्वीकृत की गई थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: