अहमदाबाद. केंद्रीय आबकारी विभाग की कर अपवंचन निरोधक इकाई ने गुजरात में सिरामिक एवं टाइल्स व्यापारियों के ठिकानों पर छापे मारकर लगभग 225 करोड़ रुपए की ड्यूटी चोरी पकड़ी है। यह राशि अभी और बढ़ सकती है।
विभाग की टीमों ने हाल ही में एक साथ मोरबी और हिम्मतनगर में 225 से अधिक व्यापारियों के ठिकानों पर छापे मारे थे। इनमें मोरबी के 200 और हिम्मतनगर के 25 से 30 व्यापारी शामिल हैं। उनके ठिकानों से बरामद कागजातों, कंप्यूटरों और अन्य सामग्री की जांच की जा रही है। सौराष्ट्र अंचल का मोरबी शहर सिरामिक व टाइल्स उद्योग के मामले में पूरे देश का प्रमुख केंद्र है।