नई दिल्ली. शिवसेना की उत्तरप्रदेश, बिहार समेत पूरी उत्तर भारतीय इकाई ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। गैर मराठियों के खिलाफ शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा कथित तौर पर चलाई जा रही मुहिम और बयानबाजी के कारण यह कदम उठाया गया है।
उत्तर भारतीय शिवसेना के अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने इस बात का दावा किया है। हालांकि शिवसेना के उत्तर भारत के मुख्य समन्वयक संदीप कुलकर्णी ने इस्तीफे की बात से इनकार किया है।