नई दिल्ली.
मंगलवार की शाम आगरा के तेहरा गांव के एक खुले बोरवेल में खेलते हुए गिरी 2 साल की बच्ची वंदना को सेना के जवानों ने 27 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद जीवित निकाला।
वंदना को फिलाहल अस्पाल ले जाया गया है। जहां उसका शारीरिक चेकअप होगा। वंदना के इलाज के लिए 13 डॉक्टरों की टीम मौके पर पहले ही पहुंच चुकी थी।
गौरतलब है कि वंदना के बचाने के लिए सेना के जवानों के साथ पूरा गांव और वहां का पूरा प्रसासनिक अमला मौजूद था। वंदना को बचाने के लिए सेना के जवानों ने बड़ी ही सतर्कता के साथ बोर के समानांतर एक और गड्ढा खोदकर असंभव से दिख रहे कार्य में सफलता पाई। वंदना बोरवेल में करीब 45 फुट पर जाकर फंस गई थी, जबकि बोरवेल की पूरी गहराई 180 फीट थी। जिसे सेना के जवानों ने सही सलामत बाहर निकाल लिया।
वंदना को सही सलामत निकालने के बाद उसे तुरंत ही अस्पताल भेज दिया गया। गौरतलब है कि वंदना की सलामती के लिए देशभर में पूजा-पाठ के साथ दुआओं का दौर चलता रहा। वंदना के सही सलामत निकल जाने से पूरे देश ने ईश्वर के धन्यवाद देने के साथ ही सेना के जवानों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
गड्ढे में गिरने के बाद इस मासूम वंदना को लगातार आक्सीजन पहुंचाई जाती रही। उसे लगातार समय-समय पर पानी, दूध, ग्लूकोज और खाने की चीजें दी जाती रहीं।
संबंधित खबरें
* 2 साल की वंदना 18 घंटे से 45 फीट गहरे गढ्ढे में