bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

फोटो खिंचाते ही उतरा ‘प्लास्टर’

इंदौर. शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात लकड़ी तस्करों की टाटा सूमो से ‘घायल’ वनरक्षक राजेंद्र राठौर अब विभाग से मिले नोटिस का जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया के समक्ष उपस्थित होकर फोटो खिंचवाने के एक घंटे बाद ही पैर का प्लास्टर उतारकर फेंक दिया था जिसे अधिकारियों ने गंभीरता से लिया और नोटिस जारी किया गया।

वनरक्षक श्री राठौर ने मीडिया को बताया था तस्करों ने पैर पर गाड़ी चढ़ा दी लेकिन घटना के समय मौजूद अन्य कर्मचारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को बताया यह गलत है। उनका कहना था श्री राठौर आउट आफ टर्न प्रमोशन के लिए कहानी गढ़ रहे हैं। घटना की रात मौके पर मौजूद रेंजर आर.एन. सक्सेना ने ‘भास्कर’ को बताया वनरक्षक को मेडिकल रिपोर्ट के साथ सात दिन में नोटिस का जवाब देने को कहा है। हालांकि श्री राठौर का कहना है मैंने झूठ नहीं बोला। समय पर अपना जवाब दे दूंगा।

मंत्री ने कहा था प्रमोशन देंगे : वनमंत्री विजय शाह ने कुछ दिन पहले अच्छे काम करने पर कर्मचारियों-अधिकारियों को पुरस्कृत करने और पुलिस की तरह आउट आफ टर्न प्रमोशन देने की बात कही थी। तबसे विभाग में ऐसे कई मामले आए जिसमें कार्रवाई किसी ने की और सेहरा किसी और ने बांध लिया। कार्रवाई करने में झूठ का सहारा लेने के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसी ज्यादातर कार्रवाइयों में आरोपी भी नहीं पकड़े गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: