जयपुर.
जयपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग करने वाले देवांशु श्रीवास्तव को शेल पेट्रोलियम कंपनी ने लंदन में कैमिकल प्रोजेक्ट मैनेजर के लिए चुना है। उनको एक करोड़ रुपए (1 लाख 26 हजार पाउंड) का ऑफर मिला है।
दुनिया की बड़ी पेट्रोलियम कंपनियों में से एक शेल से जब कॉल आया तो वे थोड़ा घबराए जरूर थे, लेकिन उन्हें विश्वास था कि चयन हो जाएगा। उनका सलेक्शन तो हुआ ही, साथ ही कंपनी सभी सुविधाएं देने को तैयार है।
पहला इंटरव्यू उन्होंने सत्यम कंप्यूटर्स में दिया था। उसके बाद उनका एक के बाद एक नौ बड़ी कंपनियों में चयन हुआ। देवांशु भारतीय सेना की तकनीकी शाखा की चयन प्रक्रिया के दो चरण भी पार कर चुके हैं।
पहले तीन महीने उन्हें लंदन में ट्रेनिंग दी जाएगी। देवांशु इतने बड़े पैकेज से खु़श हैं। कंपनी ने एक साल का अनुबंध किया है।