भोपाल. भोपाल उत्सव मेला समिति द्वारा 29 मार्च को रात आठ बजे अग्रसेन चौराहे पर अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कवि सम्मेलन देश भर के जाने-माने कवि शिरकत करेंगे। इनमें विश्वेश्वर शर्मा मुंबई, महेंद्र अजनबी, प्रवीण शुक्ल, नई दिल्ली, डा. सुरेंद्र दुबे रायपुर, वीनू महेंद्र गोरखपुर, श्यामल मजूमदार लखनऊ, पदम अलबेला हाथरस आदि शामिल हैं। मंच का संचालन मुंबई की सावित्री कोचर करेंगी।