bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

रेलवे पूछताछ कक्ष में कर्मचारी से मारपीट

भोपाल. हबीबगंज स्टेशन पर बुधवार की रात एक युवक ने पूछताछ कक्ष में घुसकर एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक रेलवे में आरक्षण शाखा में पदस्थ पीएन मीणा की बुधवार को पूछताछ में ड्यूटी थी। रात करीब साढ़े आठ बजे उनका प्रमोद दुबे से विवाद हो गया। वह पूछताछ कक्ष में घुसा और श्री मीणा के साथ मारपीट कर दी। जीआरपी ने प्रमोद के खिलाफ खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: