HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

आपकी हिम्मत लुटेरों की शामत

भोपाल. राजधानी में होती लूट की वारदातों को रोकने के लिए यदि आमजन पुलिस की मदद करें, तो लुटेरे पकड़े जाएंगे। ऐसा ही उदाहरण एक छात्रा ने पेश किया। उसकी तत्परता से मोबाइल झपटने वाले दो बदमाश पकड़े गए।

मंगलवार की शाम बाइक सवार दो युवकों ने पांच नंबर स्टाप पर एक छात्रा का मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। उसने बाइक का नंबर नोट कर लिया और इसकी जानकारी हबीबगंज थाने को दी। इसके बाद चीता पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इन युवकों को पकड़ लिया। हालांकि युवती ने बाद में एफआईआर लिखाने से इनकार कर दिया। यह युवती बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की छात्रा है। इन युवकों से पुलिस को शहर में हुई चेन लूट की वारदातों का पता लगने की उम्मीद है।

इससे पहले सुभाष नगर विश्राम घाट के पास संध्या पांडे नामक महिला ने एक चेन लुटेरे को पकड़ने की कोशिश की थी। उन्होंने लुटेरे से संघर्ष किया था, लेकिन लोगों से मदद नहीं मिलने से लुटेरा भाग निकला था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: