अजमेर. रेवेन्यू बोर्ड प्रशासन ने बुधवार देर शाम अलग-अलग सूचियां जारी कर 83 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्न्त किया है। इसमें से 77 का पदस्थापन कर दिया है। इसी तरह सीधी भर्ती से चयनित 19 नायब तहसीलदार जिन्हें पद रिक्त नहीं होने की वजह से तहसीलदार के पद पर अस्थायी रूप से तैनात किया गया था उन्हें दोबारा मूल पद पर नियुक्ति दी गई है।
किनकी नियुक्ति कहां
प्रहलादचंद मीणा को कामां- भरतपुर, करमचंद को पहाड़ी- भरतपुर, बालालाल को एपीआरटी टोंक, दूधाराम को उपनिवेशन विभाग बीकानेर, ग्यारसाराम को एएसओ भू-प्रबंध विभाग जयपुर, देवीसिंह को एएसओ भू-प्रबंध विभाग जयपुर, धीरेन्द्र व्यास को सीमलवाड़ा-डूंगरपुर, प्रभुदान को लीव रिजर्व गंगानगर, ब्रrादत्त शर्मा को एएसओ भू-प्रबंध विभाग जयपुर, शिवपाल सिंह को उपनिवेशन बीकानेर, केवलकृष्ण मोईल को उपनिवेशन बीकानेर, मदनलाल गोयल को जेडीए जयपुर, हरिसिंह गौड़ को एएसओ भू-प्रबंध विभाग जयपुर, ज्ञानचंद वर्मा को एएफएसओ वन विभाग जोधपुर, रामकुमार शर्मा को एएसओ भू-प्रबंध विभाग जयपुर, जगदीश प्रसाद को एएसओ भू-प्रबंध विभाग जयपुर, महेश कुमार को एएसओ भू-प्रबंध विभाग जयपुर, सिराजुद्दीन को पोकरण-जैसलमेर, शशिकुमार अग्रवाल को भू-अवाप्ति अधिकारी सानिवि पाली, लक्ष्मणसिंह को एएसओ भू-प्रबंध विभाग जयपुर, पूरणमल शर्मा को अलवर, लहरी कुमार को बूंदी, कमलेश कुमार को जेडीए जयपुर, बशीर को सीएडी कोटा, परमानंद को जेडीए जयपुर, शिवकिशन को खेतड़ी-झुंझुनूं, बागदान को तारानगर-चूरू, रूपलाल तेली को रायपुर-भीलवाड़ा, सुरेशचंद को रीको जयपुर, रमेश कुमार को सुजानगढ़-चूरू, रामनारायण को जेडीए जयपुर, निरंजन कुमार को जेडीए जयपुर, सतीश कुमार शर्मा को जेडीए जयपुर, नरेश बहादुर को जेडीए जयपुर, सत्यनारायण गुप्ता को जेडीए जयपुर, गिरीराजप्रसाद शर्मा को एएसओ भू-प्रबंध विभाग जयपुर, सत्यनारायण शर्मा को एएसओ भू-प्रबंध विभाग जयपुर, लियाकत हुसैन को भू-अवाप्ति अधिकारी पीडब्ल्यूडी उदयपुर, ओमप्रकाश को शिव- बाड़मेर, नरेश कुमार को एएसओ भू-प्रबंध विभाग जयपुर, हेमशंकर दशोरा को लीव रिजर्व जयपुर, ललित कुमार को एएसओ भू-प्रबंध विभाग जयपुर, श्यामसुंदर को छत्तरगढ़-बीकानेर, शिवप्रसाद शर्मा को अजमेर, राजेन्द्र कुमार गोयल को जेडीए जयपुर, रणधीर सिंह को पीटीएस कोटा, गौरीशंकर को जेडीए जयपुर, कृष्णदत्त पांडेय को एएसओ भू-प्रबंध विभाग जयपुर, ओमप्रकाश कोठारी को एएसओ भू-प्रबंध विभाग जयपुर, इंद्रजीत को पीलीबंगा-हनुमानगढ़, रामस्वरूप को भू अवाप्ति अधिकारी पीडब्ल्यूडी कोटा, रामस्वरूप-मठोलीराम को जेडीए जयपुर, शिवचरण लाल को जेडीए जयपुर, गोरधनलाल मीणा को एपीआरटी टोंक, गोपीलाल खटीक को एएसओ भू-प्रबंध विभाग जयपुर, मांगीलाल रेगर को गंगरार-चित्तौड़, रामकिशन मीणा को जेडीए जयपुर, मुकेश बारेठ को एएसओ भू-प्रबंध विभाग जयपुर, सुनील आर्य को जेडीए जयपुर, संजीव कुमार शर्मा को जेडीए जयपुर, सत्यप्रकाश को जेडीए जयपुर, राजेश डागा को यूआइटी जोधपुर, पर्वतसिंह चूड़ावत को लीव रिजर्व पाली, विष्णुकुमार गोयल को नगर निगम जयपुर, भारत भूषण गोयल को भारत पेट्रो, का. लि. कोटा, प्रकाशचंद अग्रवाल को नर्बदा नहर परियोजना सांचौर-जालौर, घनश्याम शर्मा को जयपुर नगर निगम जयपुर, राजेश मेवाड़ा को बस्सी-जयपुर, इन्द्राज सिंह को रीको जयपुर, स्नेहलता हरित को रीको जयपुर, ब्रहमलाल जाट को नागौर, सावित्री शर्मा को कृषि भूमि रूपा. जयपुर, कुंतल विश्नोई को रीको जयपुर, सरोज ढाका को पीटीएस टोंक, ओमप्रकाश सहारण को नगर निगम जयपुर और कुंदन कुमार माथुर को जेडीए जयपुर में तहसीलदार नियुक्त किया गया है। एक अन्य आदेश के जरिये खेमाराम-देवपाल को रामसर-बाड़मेर के रिक्त पद पर मौलिक आधार पर पदोन्नत किया गया है। त्रिलोकचंद मीणा, रवि वर्मा, हेमराज परिडवाल, प्रतिसिंह पंवार, दीपाली भागोतिया और संगीता मीणा का फिलहाल पदस्थापन नहीं किया गया है।
ये बनाए गए नायब तहसीलदार
राजबीर सिंह यादव को अलवर, अंजु शर्मा को टोंक, मोहम्मद सलीम खान को झुंझुनूं, संघमित्रा बड़ाढ़िया को जयपुर, भागचंद को कोटा, जेपी बैरवा को सवाई माधोपुर, सुरेंद्र प्रसाद को सवाईमाधोपुर, जया को अलवर, अनिता कुमारी खटीक को जयपुर, वजीबी सागर को जयपुर, रजनी माधीवाल को सवाईमाधोपुर, सुभाष यादव को जयपुर, प्रगति आसोपा को जयपुर, इंद्रजीत शर्मा को उपनिवेशन बीकानेर, नेहा गुप्ता को अजमेर, मनीषा स्वामी को गंगानगर, दीपक चौहान को जयपुर और हिमांशु शर्मा को सवाईमाधोपुर नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया गया है।
रिट आदेश के अध्यधीन
रेवेन्यू बोर्ड के एडिशनल रजिस्ट्रार मोहम्मद हनीफ के अनुसार नायब तहसीलदार से अस्थाई तौर पर नियुक्त किए गए तहसीलदारों को हाईकोर्ट में लंबित रिट के अध्यधीन पदोन्नत किया गया है। नवीन सूची के फलस्वरूप पिछले साल 27 सितंबर को जारी सूची निरस्त कर दी गई है। इसी तरह बैच नंबर 24 के तहत सीधी भर्ती के जरिए जिन नायब तहसीलदारों का चयन किया गया था, उन्हें तत्समय पद खाली नहीं होने की वजह से तहसीलदार के पद पर अस्थाई नियुक्ति दे दी गई थी, बोर्ड प्रशासन ने पद रिक्त होते ही 19 को वापस नायब तहसीलदार नियुक्त किया है।